सेजस घुघुवा(क) में मैत्री कॉलेज भिलाई द्वारा विशेष सामुदायिक शिविर आयोजितनुक्कड़ नाटक कर नशापान व साइबर फ्रॉड हेतु जागरूक किए

NFA@0298
2 Min Read


पाटन,,क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय में रिसाली भिलाई स्थित मैत्री कॉलेज द्वारा विशेष सामुदायिक शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में कॉलेज के डी. एड., बी. एड. में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही,

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं वंदना कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, कॉलेज से आए सभी बच्चों ने प्रातः 9 बजे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण सहित ग्राम में रैली निकालकर ग्रामीणों को नशापान के खिलाफ जागरूक किए, क्लास 1 से 12 तक बच्चों ने विभिन्न खेल कूद में भाग लिया विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया, तत्पश्चात डी. एड., बी. एड. अध्ययन कर रहे छात्रों द्वारा नुक्कड़ के माध्यम से नशा पान और साइबर फ्रॉड पर सारगर्भित प्रस्तुति दिया गया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेखा विनोद पाटिल ने महाविद्यालय और विशेष सामुदायिक शिविर के संबंध में सभी को जानकारी प्रदान किया, सेजस घुघुवा(क) के प्राचार्य कृष्ण कुमार पहरी ने मैत्री कॉलेज के छात्रों व प्राचार्य को इस महत्वपूर्ण आयोजन हेतु विद्यालय के चयन हेतु आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेजस घुघुवा क विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष थानेश्वर प्रसाद साहू, प्रशांत शर्मा, पूनम शर्मा, सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, सेजस प्राचार्य के के पहरी, वरिष्ठ शिक्षक जीवन लाल वर्मा, अंग्रेजी माध्यम के प्रभारी आचार्य राजेश महतो, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुरेखा विनोद पाटिल, बी एड विभागाध्यक्ष डॉ प्रभा आर कुरूप, प्राध्यापक डॉ. डी लक्ष्मी, डॉ. अपूर्व शुक्ला, केमलता साहू एवं समस्त प्राध्यापक, शिक्षकगण, छात्र छात्रा सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित हुए।



Source link

Share This Article
Leave a Comment