संत कबीर नगर, 16 जनवरी 2026(सूचना विभाग)।* प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में हस्तशिल्प लघु उद्यम विशिष्ट उत्पाद हैं, जिनकी राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों के एक विशिष्ट उत्पाद का चिन्हाकन करते हुए उनको सुविधा व सहायता दिये जाने हेतु एक जनपद एक उत्पाद योजना को लागू किया गया हैं। प्रशिक्षण योजना में उत्पाद से सम्बन्धित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवान्स टेªनिंग विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से प्रदान कराने हेतु तथा ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों की सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला में कुशल कार्यबल की वर्तमान और भविष्य की आवश्यक्ताओं को पूरा करने के उद्देश्य से 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तदुुपरान्त टूलकिट का वितरण कराया जाता है। जिससे स्वरोजगार /रोजगार का सृजन हो सके । जिसके क्रम में आज एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत होजरी उत्पाद में 10 दिवसीय कोशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नामित संस्था यूपीकॉन उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 16.01.2026 से 25.01.2026 तक कराया जायेगा। जिसमें कुल 175 प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में राज कुमार शर्मा उपायुक्त उद्योग, कार्यालय के कर्मचारिगण तथा प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था के संयोजकओमप्रकाश वर्मा एवं प्रशिक्षार्थियों की उपस्थित रही।

