[ad_1]

सारण । सुबह सुबह छपरा सीवान एनएच पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार फ्लाईओवर के समीप एक अनियंत्रित ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार सवार थे जो रसूलपुर से खैरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनवार फ्लाईओवर के पास सामने से ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप पर दो बाराती भी सवार थे जो इस हादसे का शिकार हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किए जाने की खबर है।
दुर्घटना में घायल होने वालों में आर्केस्ट्रा पार्टी की महिला और पुरुष कलाकार शामिल हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link