सीबीएसई 10वीं बोर्ड की द्वितीय अवसर परीक्षा का शेड्यूल जारी

NFA@0298
2 Min Read


सीबीएसई 10वीं बोर्ड की द्वितीय अवसर परीक्षा का शेड्यूल जारी


17-Mar-2026 10:46 PM

रायपुर, 17 मार्च। सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की द्वितीय अवसर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। यह परीक्षा  मई 2026 में  होगी।  छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है।

बता दें कि दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूलों को उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करनी होगी। 

इसकी प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:

पहला चरण:  कल 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक. बोर्ड ने सलाह दी है कि जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं, वे इसी दौरान अपना नाम दर्ज करा दें ।

दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के ठीक अगले दिन से शुरू होगा और 5 दिनों तक चलेगा ।

तीसरा चरण (लेट फीस): रिजल्ट आने के 7वें दिन से 2 दिनों के लिए पोर्टल खुलेगा, लेकिन इसके लिए भारी जुर्माना देना होगा ।

कैसे देंगे परीक्षा 

1. छात्र खुद सीधे फॉर्म नहीं भर सकते. आपको अपने स्कूल के जरिए ही आवेदन करना होगा .

2. इस परीक्षा के लिए सेंटर बहुत कम होंगे. जरूरी नहीं कि आपको पास का सेंटर मिले, और एक बार सेंटर मिलने पर वह बदला नहीं जाएगा .

3. इस परीक्षा के लिए सिलेबस वही रहेगा जो आपकी पहली मुख्य परीक्षा के लिए था.

4. बोर्ड ने लचीलापन दिया है कि छात्र पहले चरण में नाम लिखवा लें और रिजल्ट आने के बाद तय करें कि उन्हें फीस भरकर परीक्षा देनी है या नहीं .

5. हर चरण के आखिरी दिन रात 11:59 बजे तक ही पोर्टल खुला रहेगा, इसलिए देरी न करें. समय का ध्यान रखें.



Source link

Share This Article
Leave a Comment