[ad_1]
लेबनान: सीज़फ़ायर के बीच इसराइली हमलों में 14 लोगों की मौत
27-Apr-2026 11:19 AM
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि रविवार को इसराइली हमलों में 14 लोगों की मौत हुई, जिनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. जबकि 37 लोग घायल हुए हैं.
यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब दोनों देशों के बीच पिछले सप्ताह गुरुवार को ही युद्धविराम तीन हफ़्तों के लिए बढ़ाया गया था.
समझौते के तहत इसराइल को यह अधिकार है कि वह किसी भी समय अपनी सुरक्षा के लिए ज़रूरी क़दम उठा सकता है.
हमले से पहले इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) के प्रवक्ता ने पहले दक्षिणी लेबनान के कई गांवों को चेतावनी दी. उन्होंने लिखा था कि लोगों को तुरंत छोड़ना चाहिए, वहां रहना उनकी जान के लिए ख़तरा होगा.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि आईडीएफ़ एक्टिव है और ताक़त के साथ काम कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हिज़्बुल्लाह की कार्रवाई युद्धविराम को तोड़ रही है. (bbc.com/hindi)
[ad_2]
Source link