साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया बड़ा टारगेट

NFA@0298
2 Min Read


IND vs SA 2nd T20I:  मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 213 रन ठोक दिए और भारत के सामने 214 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डिकॉक ने महज 46 गेंदों पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर ला दिया। रीसा हेंड्रिक्स के जल्दी आउट होने के बाद डिकॉक ने मार्करम के साथ 83 रनों की अहम साझेदारी की, जबकि अंत में डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा की 53 रन की नाबाद पार्टनरशिप ने दक्षिण अफ्रीका को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

– Advertisement –

Ad image

भारत पहली मैच में 101 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे है और अब इस मुकाबले को जीतकर 2-0 की बढ़त बनाने की कोशिश में है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि साउथ अफ्रीका ने हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे और ओटनील बार्टमैन को शामिल किया है। भारत की प्लेइंग XI में शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज 214 रनों के इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत कर पाते हैं या नहीं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment