[ad_1]

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के गोलमुरी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने करीब 49 लाख 6 हजार रुपये की विभिन्न जनहित योजनाओं का रविवार को शिलान्यास किया। नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।
शिलान्यास के तहत नेपाली सेवा समिति परिसर में स्थित सांस्कृतिक भवन के ऊपरी तल्ले पर बच्चों के लिए पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ओल्ड केबल टाउन में दो बोरिंग, इस्कॉन मंदिर के पीछे एक डीप बोरिंग, न्यू केबल टाउन में तीन बोरिंग तथा केबुल हरिजन बस्ती में दो बोरिंग लगाए जाएंगे।
विकास कॉलोनी और सरना स्थल दुईलाडुंगरी में हाई मास्ट लाइट की स्थापना भी होगी। वहीं न्यू लाइन, पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
इस मौके पर सांसद और विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने आगे भी विकास कार्यों को जारी रखने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, खेमलाल चौधरी, अशोक कुमार सामंत, अनिल ठाकुर, बिपिन झा, मंजीत सिंह, दशमी पूर्ति, सतीश शर्मा, अमिश अग्रवाल, प्रोबिर चटर्जी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link