सहयोग संस्था ने चाय और कंबल वितरण का लगाया कैंप

NFA@0298
1 Min Read



शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग ने बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के बाहर कैंप लगाकर चाय बिस्कुट के साथ-साथ सभी जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। कैंप प्रभारी शिवम वर्मा व सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि इस सर्द मौसम में जितने ज्यादा से ज्यादा कैंप लग जाए उतना ही अच्छा है। सर्द मौसम में गरमा गरम चाय पीकर राहगीरों ने संस्था के पदाधिकारियो को धन्यवाद दिया। संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि समाज हित के जितने भी कार्य हैं उनको हमारी संस्था सुचारू रूप से करती रहेगी,और महानगर की समस्याओं को भी उच्च पटल पर ले जाकर उनका समाधान कराने की पूरी कोशिश करेगी। कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर शालू यादव,महासचिव विकास सक्सेना, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे,अमर दीप खालसा, अंकुश गुप्ता, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता, रूचि गुप्ता, रासु, मानस,वंदना गुप्ता, रिया, आशीष गुप्ता, सुरजीत सिंह, अक्षय, तनिष्क, मणिक, प्रभ् गुण कौर, अनुराग अग्रवाल, शबाब, संजीव, नन्हे लल्ला आदि सभी उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment