[ad_1]
सराफा कारोबारी के मकान से करीब 17 लाख रुपए की चोरी
29-Mar-2026 10:46 PM
रायपुर, 29 मार्च। सदर बाजार स्थित सुमित ज्वेलर्स और शुभम के मार्ट से जुड़े कारोबारी के कटोरा तालाब इलाके के मकान से करीब 17 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। इस की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार नमित कांकरिया ने बताया कि 28 मार्च की रात उन्होंने 17 लाख रुपये नकद अपने घर की अलमारी में रखे थे। सुबह दफ्तर जाने से पहले भी रकम वहीं सुरक्षित थी। लेकिन, दोपहर में जब वह वापस घर लौटे तो अलमारी में रखी पूरी रकम गायब मिली।
नमित ने पुलिस को बताया कि रकम गायब मिलने के बाद उन्होंने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।सिविल लाइन पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।
[ad_2]
Source link