पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मटंग को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त ग्राम घोषित किया गया। यह उपलब्धि ग्राम में चलाए गए निरंतर जागरूकता अभियान, मितानिनों की सक्रिय भूमिका एवं ग्रामीणों के सहयोग से संभव हो सकी।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच अमित हिरवानी ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से ग्राम को मुक्त करना सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने मितानिनों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं समस्त ग्रामीणों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे भी ग्राम में नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई, ताकि ग्राम को स्थायी रूप से टीबी मुक्त बनाए रखा जा सके।
कार्यक्रम में गोवर्धन साहू, राजेश साहू, देवकुमार साहू, रिखी देवांगन, संतराम यादव, हरबंश साहू, कुबेर लेंझवार सहित ग्राम की मितानिन सरस्वती वर्मा, पुनवार्तिन साहू, कुंती एवं स्वास्थ्य विभाग से रूपाली यादव की उपस्थिति रही।

