- क्षेत्रीय झेरिया गड़रिया धनकर(पाल)समाज पाटन एवं धमतरी राज के सभागार भवन का भूमिपूजन संपन्न!
पाटन।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की साय सरकार को आड़े हाथों लेते हुए समाज एवं धर्म में राजनीति करने का आरोप लगाया।उन्होंने सभी समाज के पदाधिकारियों से अपील भी किया कि ऐसे नेताओं के चालचलन को भलीभांति समझे।गलत कार्यों का विरोध भी करें,समाज हित के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते रहे।आज ढालसिंह धनकर जैसे सामाजिक बंधु हमेशा अपने समाज की मांगों को मंच में रखकर आने वाली पीढ़ी के लिए नए बीज बोए है,जिसका अनुसरण सभी पदाधिकारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने आगे बतलाया कि आज किसान,मजदूर,महिला युवाओं सहित सभी को ठगने का कार्य साय सरकार कर रही है।सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है।मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सभा प्रस्ताव से स्वीकृत होने वाली थी उसको भी बंद,बेरोजगारी भत्ता बंद।पंचायत के सरपंच भी विकास कार्यों की आस में निराश बैठे है,15 वे वित्त,मूलभूत राशि बंद। हमने आज सामाजिक बंधु की मांग पर विधायक निधि से 16.50 लाख कौही में मंदिर परिसर में विकास कार्यों की आधारशिला रखे है।

मंच पर अध्यक्ष पोखन लाल पाल(पूर्व अध्यक्ष महासभा एवं सलाहकार धमतरी/पाटन राज),अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रश्मिभेदप्रकाश वर्मा जनपद सदस्य,लीना सुरेश साहू (सरपंच,कौही),योगेश्वर साहू जी (अध्यक्ष मंदिर समिति कौही),सोहन जोशी जोन प्रभारी,भविष्य जैन सेक्टर प्रभारी मंचासिन थे।
इस अवसर पर शैलेन्द्र पाल (अध्यक्ष),ढालसिंह धनकर (अध्यक्ष),भेष आठे,रूपेंद्र शुक्ला,कमलेश नेताम,सीताराम ठाकुर,सत्यनारायण टिकरिहा,ईश्वर निषाद ,कामेश कश्यप सरपंच,हेमलाल सोनकर उपसरपंच,धनेश्वर देवांगन,द्रोपति साहू,पोखन पाल,पुरुषोत्तम धनकर,डा तुलाराम पाल,दुखुराम धनकर,जनक धनकर,सोहन पाल,विश्वकर्मा पाल,रामपाल,गोपाल,भूषण,गजेंद्र,कुंजू धनकर,रेखराम धनकर,हीरामन पाल,लोकेश्वरी,दुर्गा धनकर,पंचुपाल,महेंद्र,देवनाथ,खोरबाहरा,रवि,सेवक,खेमराज,गंगा,दीनदयाल,खिलावन,नारद पाल,लोकेश,लीलाधर,हरिराम,हरिश्चंद्र,सूरज धनकर सहित सामाजिक बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

