सभी पेमेंट के बिल कोषालयों में 25 तक जमा होंगे, भुगतान 30तक
11-Mar-2026 10:32 PM
रायपुर, 11 मार्च। वित्त विभाग ने 2025-26 के लिए अंतिम बिल पेमेंट की समयावधि तय कर दी है। इसे लेकर सभी विभागों और कोषालय अधिकारियों को पत्र लिखा है। सभी पेमेंट के बिल कोषालय उप कोषालय में 25 मार्च तक अंतिम रूप से लिए जाएंगे और उनके भुगतान की अंतिम तिथि 30 मार्च होगी। इसके लिए 28 और 31 मार्च को सभी कोषालय खुले रखने कहा गया है।


