संत गहिरा गुरु वि वि सरगुजा अम्बिकापुर के सहायक कुलसचिव के पद से रामजी लाल मंडावी 29 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए मंडावी इसके पहले पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि में सेक्शन आफिसर वित्त विभाग में कार्यरत थे इसी पद से पदोंनत होकर सरगुजा वि वि में सहायक कुलसचिव के पद पर जॉइन किये और वहीं से इसी माह 29 मई को अंतिम कार्य दिवस होने के कारण सेवानिवृत हुए हैं l 29 मई को ही कुलसचिव कार्यालय में कुलसचिव डा शारदा प्रसाद त्रिपाठी , उप कुलसचिव प्रवीण अग्रवाल , सहायक कुलसचिव चुन्नीलाल टंडन , ओ एस डी डा पीयूष पांडे के साथ साथ वि वि के वरिष्ठ कर्मचारीगण की उपस्थिति में वि वि स्तर पर देय अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि 956848/ रुपये, वि वि की कार्य परिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में कुलसचिव के द्वारा चेक देकर शॉल श्रीफल, बुके माला पहना कर ससम्मान बिदाई दिया गया l जिसका ” छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ ” के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवं सचिव शिरीष त्रिवेदी के साथ साथ सभी सेवानिवृत कर्मचारियों ने सरगुजा वि वि के कुलपति प्रो राजेंद्र लाकपाले एवं कुलसचिव के साथ साथ सभी अधिकारियों , कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए चेक देने के लिए आभार व्यक्त करता है l
विदित हो कि जनवरी 2026 में ही छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण संघ ने वि वि के कुलपति को पत्र देकर निवेदन किया था कि श्री मंडावी मई 26 में सेवानिवृत होंगे तब वि वि स्तर के सभी देय राशि सेवानिवृत होने के अंतिम कार्य दिवस को चेक देकर सम्मान समारोह आयोजित कर ससम्मान बिदाई दिया जाय संघ के निवेदन को स्वीकार कर अमलीजामा पहना कर सेवानिवृति बिदाई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूरे वि वि को पुन्ह धन्यवाद देते हैं l श्री मंडावी अपने कार्यकाल में निष्ठा, ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। आपकी सेवाएँ, अनुभव और मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेंगे। सेवानिवृत्ति आपके जीवन का एक नया और सुखद अध्याय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका आगामी जीवन स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं आनंदमय रहे आप के सफल एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल के लिए हार्दिक अभिनंदन तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरसारी शुभकामनाएं
