संतोष भगत,कार्यपालक संचालक सीएसआईडीसी होंगे
31-Dec-2025 10:22 PM
रायपुर, 31 दिसंबर। राज्य शासन ने अपर संचालक उद्योग संतोष भगत को स्थानांतरित किया है। श्री भगत को कार्यपालक संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन नियुक्त किया गया है। यह पद आलोक त्रिवेदी के रिटायर्ड होने से रिक्त हुआ था।

