
पाटन। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत Sancheti Foundation एवं SMS लिमिटेड द्वारा ग्राम पंचायत मुड़पार में शिक्षा और बच्चों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डी. विश्वनाथन (प्रोजेक्ट हेड), आसिफ मुजावर (HR मैनेजर) एवं नागेंद्र शर्मा (HR) की उपस्थिति में शासकीय प्राथमिक शाला, मुड़पार में 3 टेबल, 2 डस्टबिन एवं 8 कुर्सियां प्रदान की गईं।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी क्रमांक-2 में 1 टेबल, 1 डस्टबिन, 2 कुर्सियां, 25 थालियां एवं 25 गिलास वितरित किए गए, जिससे बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के हेडमास्टर महेंद्र साहू, ग्राम पंचायत मुड़पार की सरपंच भानूमति तिवारी सहित बालकिशोर, लोचन यादव, परमेश्वर मार्कण्डेय, टीकाराम यादव, शत्रुघ्न यादव, त्रिवेणी यादव, माधुरी यादव, लता यादव, विद्या यादव, कामिन देशलहरे, महेंद्र यादव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक शाला, चुनकट्टा (दुर्ग) को भी खेल सामग्री प्रदान की गई। इसमें कबड्डी के लिए ग्राउंड मैट, एम्प्लीफायर सेट, 4 माइक व केबल सेट, 4 स्पीकर एवं 15×15 का टेंट सेट शामिल है। यह सामग्री बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में उपयोगी सिद्ध होगी।
यह पहल न केवल शिक्षा बल्कि खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


