श्रीलंका के लिए भेजी मानवीय मदद रोकने के पाकिस्तान के आरोप पर भारत का जवाब
03-Dec-2025 9:36 AM
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के उस बयान को ‘बेतुका’ बताया है, जिसमें पाकिस्तान ने भारत पर श्रीलंका के लिए भेजी गई मानवीय मदद रोकने का आरोप लगाया है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के उस बेतुके बयान को ख़ारिज करते हैं जो भारत के ख़िलाफ़ ग़लत जानकारी फैलाने की एक और कोशिश है.”
“श्रीलंका के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे पाकिस्तानी विमान के लिए ओवरफ़्लाइट क्लीयरेंस का अनुरोध इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन को 01 दिसंबर, 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे मिला.”
“मानवीय सहायता की ज़रूरत को देखते हुए, भारत सरकार ने उसी दिन उस अनुरोध को तेज़ी से प्रोसेस किया और 1 दिसंबर, 2025 को साढ़े पांच बजे बताए गए ओवरफ़्लाइट की मंज़ूरी दे दी थी.”
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत इस मुश्किल समय में सभी मौजूदा तरीकों से श्रीलंका के लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.”
यहां पढ़ें- पाकिस्तान का आरोप- भारत श्रीलंका जाने वाली उसकी मानवीय मदद रोक रहा है (bbc.com/hindi)

