
श्याम नगर में कल रात जानलेवा हमला करने वाले 2 युवक गिरफ्तार
09-Apr-2026 10:17 PM
रायपुर, 9 अप्रैल। श्याम नगर में कल रात जानलेवा हमला करने वाले 2 युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। क्षणिक विवाद को लेकर हमला किया था।
सिमरन मिस्त्री ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बुधवार रात वह अपने एक्टिवा तथा उसका दोस्त गोविंद रोचलानी अपने बुलेट वाहन में श्याम नगर होते हुए कटोरा तालाब जा रहे थे। शाम करीबन 07.35 बजे श्याम नगर इंदिरा चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्कुटी में सवार दो लड़के गलत तरीका से वाहन को चलाते हुए आये और दोनों को देखकर गाली गलौच देते हुए निकले, जिसे गोविंद रोचलानी द्वारा गाली क्यों दे रहे हो कहकर पलट कर देखा तो प्रार्थिया द्वारा चलो उनसे मत लगो बोली फिर दोनों आगे निकल गये। दोनों जैसे ही श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो उक्त स्कुटी सवार दोनो लड़के आये और दोनों के गाड़ी के सामने उनका रास्ता रोककर अपनी स्कुटी खड़ी कर दिये और अश्लील गाली गलौज करने लगे गोविंद रोचलानी द्वारा गाली देने से मना करने पर दोनों तुम बहुत हीरो बन रहे हो अब जान से जाना पड़ेगा बोलकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से गोविंद रोचलानी के पेट में प्राण घातक हमला किये और स्कुटी में बैठकर भाग गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा पुलिस ने धारा 109, 126(2), 296, 3(5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।।आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी अनुज सिंह ,नवीन पैकरा के रूप में कर दोनों को गिरफ्तार कर उनसे एक्टिवा, 02 मोबाईल फोन एवं 01 चाकू जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. अनुज सिंह पिता आशुतोष सिंह उम्र 18 साल निवासी मकान नंबर 231 ब्लाक डी विजेता काम्पलेक्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
02. नवीन पैकरा पिता ओम प्रकाश सिंह उम्र 20 साल निवासी एम आई जी 254 ब्लॉक 14 विजेता काम्पलेक्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।


