भारतीय शेयर बाजार सोमवार को कमजोरी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 228.43 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,347.81 के स्तर पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 61.65 अंक या 0.24 प्रतिशत टूटकर 25,621.65 पर कारोबार करता दिखा।
बाजार की शुरुआती कमजोरी से निवेशकों में सतर्कता देखी गई, जबकि प्रमुख सूचकांकों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। आगे के कारोबार में वैश्विक संकेतों और सेक्टोरल मूवमेंट पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।



