हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
30 शेयरों वाला BSE Sensex 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में और भी ज्यादा दबाव देखने को मिला और यह 1,089.46 अंक यानी 1.32 प्रतिशत टूटकर 81,159.15 तक पहुंच गया था।
वहीं 50 शेयरों पर आधारित NSE Nifty 50 317.90 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,178.65 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का 25,200 के नीचे फिसलना बाजार की कमजोरी को दर्शाता है।
गिरावट के बीच रुपये पर भी दबाव देखने को मिला। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे टूटकर 90.99 के स्तर पर बंद हुआ।




