भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूत तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में बीएसई सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,666.46 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,088.40 के स्तर पर पहुंच गया।
बाजार में तेजी का नेतृत्व इन्फ्रा और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने किया। निफ्टी इन्फ्रा इंडेक्स 2.26 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 2.13 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.04 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.04 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.88 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 1.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।



