भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बिकवाली के दबाव के बीच प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत टूटकर 24,028.05 के स्तर पर आ गया।
बाजार में गिरावट का सबसे ज्यादा असर ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी ऑटो 4.10 प्रतिशत गिरकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक 3.97 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2.81 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2.78 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.60 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.39 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.37 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी आईटी मामूली 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में रहा।



