पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन के घर एक बार फिर खुशियों की शहनाई बजने वाली है। धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयरलैंड की मॉडल सोफी शाइन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन और सोफी शाइन फरवरी महीने में शादी करेंगे। इस खास मौके पर फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में भव्य सेलिब्रेशन आयोजित किए जाएंगे। शादी समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।



