शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने पति पर किया ब्लेड से हमला

NFA@0298
1 Min Read



भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया में शनिवार को नई नवेली दुल्हन ने पति पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद एजाज की शादी बीबी अरबीना से 5 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद 12 नवंबर को अरबीना असरगंज स्थित ससुराल से अपने मायके मधुसूदनपुर पहुंच गई थी। तबीयत बिगड़ने पर मोहम्मद एजाज इलाज कराने भागलपुर आया और उसके बाद पत्नी को घर ले जाने के लिए मधुसूदनपुर पहुँच गया। परिजन के अनुसार एजाज ने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा लेकिन अरबीना ने इनकार कर दिया और पति से कहा कि वह उसे छोड़ दे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शनिवार को पत्नी और उसके परिवार वालों ने पहले एजाज के साथ मारपीट की इसके बाद अरबीना ने ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे एजाज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल एजाज को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment