शादी का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read


  • फर्जी विवाह विज्ञापनों के जरिए महिलाओं को बनाता था शिकार

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में तीन महिलाओं से शादी कर चुका था और अपनी शादीशुदा जिंदगी को छुपाकर महिलाओं को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था। आरोपी समाचार पत्रों में फर्जी विवाह संबंधी विज्ञापन देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था तथा लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया कि आरोपी वीरेंद्र कुमार सोलंकी पिता चमन सिंह सोलंकी, उम्र 54 वर्ष, निवासी तरातमा बंगलोत, प्लॉट नं. 2 शिवम पार्क, यक्षेश्वर मंदिर के पीछे, माधापारा कच्छ, थाना भुज (गुजरात) ने अपनी वास्तविक पहचान और पूर्व में की गई शादियों को छुपाते हुए प्रार्थिया से पुनः शादी की। शादी के बाद आरोपी ने जरूरी खर्च बताकर फरवरी 2022 में 2 लाख रुपये तथा जनवरी 2024 में 6 लाख रुपये नकद लिए, जो पीड़िता ने बैंक से लोन लेकर दिए थे।

इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता के गहने गिरवी रखवाकर 1 लाख 30 हजार रुपये का गोल्ड लोन भी लिया और उसकी किस्तें भी पीड़िता अभी तक जमा कर रही है। आरोपी 2021 से 2024 तक गूगल पे, बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 18 लाख रुपये ले चुका था। दुर्ग आने पर अतिरिक्त आवश्यकता बताकर लगभग 5 लाख रुपये और ले लिया।

वर्ष 2024 में आरोपी दुर्ग आया और पीड़िता की अनुपस्थिति में घर से 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस प्रकार आरोपी ने कुल लगभग 32 लाख रुपये की ठगी की।

लगातार ठिकाना बदलते हुए फरारी काट रहे आरोपी की तलाश में जुटी मोहन नगर पुलिस ने तकनीकी और मानव संसाधन के आधार पर उसे आज 11 दिसंबर 2025 को गुजरात से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment