[ad_1]

फ़िरोज़ाबाद, वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा 12 वी श्रीराम चरित मानस प्रतियोगिता का रविवार को अन्तिम चरण के दौरान पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के शुभारम्भ पर संस्था के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, आचार्य सुशील शर्मा, आचार्य सन्तोष शर्मा, आचार्य सुधीर शर्मा, महापौर कामिनी राठौर एवं संस्था अध्यक्ष मनोज सिकरवार द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
इस दौरान प्रख्यात कवि प्रवीन पाण्डेय , विष्णु उपाध्याय व छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति दी गयी।
वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा आयोजित फाइनल लिखित परीक्षा में 225 छात्रों ने भाग लिया। जिसमे टॉप 11 छात्र- छात्राओं ने सफलता हासिल की। उसके बाद सफल होने वाले 11 अभ्यर्थियों की पुनः मौखिक प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमे प्रथम स्थान प्रबल यादव(किड्स कॉर्नर) ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान श्रष्ठी शर्मा (ओवीएम विद्यालय) व तृतीय स्थान हिमांशु (प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह स्कूल) ने प्राप्त किया।
जिन्हें पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली फ्रिज मुकेश शर्मा (श्यामा देवी इंटर कॉलेज ) कूलर अंशुमन गुप्ता (माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल ) साइकिल मोहन फाउन्डेशन द्वारा प्रदान की गयी।
शेष आठ प्रतियोगियों को एक-एक टेबिल फेन रविन्द्र वर्मा द्वारा प्रदान किये गये। वही 214 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक लंच बॉक्स व प्रमाण पत्र संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाने वाले 64 अध्यापकों व पदाधिकारियो को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में स्वरूचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
[ad_2]
Source link