लेंस डेस्क। उत्तर कोरिया (North Korea) ने रविवार को बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। यह चौंकाने वाला कांड उसी दिन हुआ है जब उसके प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के नेता प्योंगयांग के प्रमुख सहयोगी चीन की राजकीय यात्रा शुरू कर रहे थे और अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला किए जाने का कुछ ही वक्त बीता है।
नॉर्थ कोरिया द्वारा दो मिसाइलें दागने वाली इस घटना ने वैश्विक तनाव और बढ़ा दिया है। यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद हुई है, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया था।
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वाशिंगटन ने वेनेजुएला की संप्रभुता का घोर उल्लंघन किया है और कहा है कि यह कृत्य अमेरिका के दुष्ट और क्रूर स्वभाव को दर्शाता है।
रायटर्स के अनुसार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे मायुंग द्वारा रविवार को चीन की राजकीय यात्रा शुरू करने से कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया ने मिसाइलें दागीं। ली जे मायुंग अपने समकक्ष शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप में शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद में यह यात्रा कर रहे हैं।
सियोल में सुदूर पूर्वी अध्ययन संस्थान के प्रोफेसर लिम यूल-चुल ने कहा कि राजधानी प्योंगयांग से कोरिया और जापान के बीच समुद्र में किए गए प्रक्षेपण दक्षिण कोरिया के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने से रोकने और परमाणु निरस्त्रीकरण पर चीन के रुख का मुकाबला करने के लिए एक संदेश देने जैसा है।
यह भी पढ़ें : US Strikes Venezuela: न लोकतंत्र, न आतंकवाद, न ही ड्रग- असल खेल पेट्रो डॉलर का है!

