[ad_1]
सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई इलाके में वेदांता पावर प्लांट में एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना हो गई है। बॉयलर में हुए विस्फोट में 9 मजदूरों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा झुलस गए। इनमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों को रायगढ़ के फोर्टिस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोपहर करीब 2 बजे हुए इस विस्फोट के समय प्लांट के अंदर काम कर रहे मजदूर अचानक अफरा-तफरी में पड़ गए। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। दमकलकर्मी लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
सक्ती के एसपी प्रफुल्ल पटेल ने 9 मौतों की पुष्टि की है। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विस्फोट की वजह तकनीकी खराबी या सुरक्षा नियमों में लापरवाही हो सकती है। फिलहाल कारणों की जांच चल रही है।

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए।
[ad_2]
Source link