वेदव्रत सिरमौर होंगे गरियाबंद के नए पुलिस अधीक्षक, शासन ने जारी किया पदस्थापना आदेश

NFA@0298
2 Min Read


गरियाबंद।

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 22 दिसंबर 2025 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार यह पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी।

– Advertisement –

Ad image

आदेश के तहत श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला (भापुसे 2011), जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, कांकेर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज सरगुजा के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

वहीं श्री निखिल अशोक कुमार रखेचा (भापुसे 2019), जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, कांकेर के पद पर पदस्थ किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा श्री वेदव्रत सिरमौर (भापुसे), जो महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर के पद पर (पर्यटन विभाग में प्रतिनियुक्ति से सेवाएं वापस लेते हुए) कार्यरत थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश से गरियाबंद एवं कांकेर जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। नए पदस्थ अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment