जशपुर। CG Murder : पत्थलगांव थाना क्षेत्र से हत्या की वारदात सामने आई है, घर में अकेली रह रही एक वृद्ध महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फूलेता चौक का है। वृद्ध महिला शांति बाई यादव को अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। परिजन के बताया कि शांति बाई यादव घर में अकेली रहती थीं और चना-मुर्रा बेचकर अपना जीवन यापन करती थीं। मृतिका का भतीजा उन्हें एक शादी समारोह में ले जाने के लिए घर पहुंचा। जैसे ही वह घर के अंदर गया तो जमीन पर खून से लथपथ पड़ी अपनी बुआ को देखकर उसके होश उड़ गए।

फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


