[ad_1]

लखनऊ । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन टीम के संरक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह, आईपीएस (रिटायर्ड) तथा संयोजक जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.पी. ओझा प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट ललित पुर एवं आर एम एल के डायरेक्टर डॉ सी एम सिंह ने रिबन काटकर तथा रक्तदाताओं द्वारा राष्ट्रगान और रक्तदान गीत गाकर रक्तदान महायज्ञ का शुभारम्भ किया।
अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान का आह्वान किया। शिविर में 57 से अधिक रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं ने रक्तदान किया, जबकि लगभग 12 इच्छुक रक्तदाता चिकित्सकीय कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुब्रत चंद्रा ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर अनेक मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर "समर्पित रक्तदाता सम्मान" से रक्तवीरंगना सुधा टंडन, नूतन वर्मा, रुचि मिश्रा एवं शैल वर्मा को सम्मानित किया गया। जीवन का पहला रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में टीम मार्गदर्शक/संस्थापक जितेन्द्र सिंह एवं सरिता सिंह, वरिष्ठ फाउंडर मेंबर एवं सिविल डिफेंस सेक्टर वार्डन ज्योति खरे, फाउंडर मेंबर नूतन वर्मा, अजहर सिद्दीकी, पवन सिंह, वरिष्ठ फाउंडर मेंबर सत्यम पाण्डेय (डायरेक्टर प्रचार जंक्शन), कवि कुलदीप कलस, राम प्रताप यादव, निर्मल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋचा मिश्रा, वरिष्ठ मैनेजर (BOB)बी.के. सिन्हा, SDRF ट्रेनर प्रशांत तिवारी , प्रशांत बाजपेई, आशीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह,अरुण कुमार गुप्ता, सपनेश शुक्ला, दीप्ती शर्मा, राम मिलन यादव, राहुल सिंह, संगीता , डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की शिखा एवं शोभित चंद्रा सहित अनेक समाजसेवियों, मीडिया बंधुओं एवं स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर उप नि0 संजय सिंह, एचसी जीतेन्द्र कुमार यादव, उप निराहुल नयन, उप निरु योगेश सिंह, डॉ सुनील वर्मा, एचसी अरविन्द कुशवाहा,का सतेंद्र सिंह अतुल सिंह, मती सुधा टंडन सहित बहुत सारे रक्तवीरों ने रक्तदान कर रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाया ।लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा सभी देवतुल्य रक्तदानियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
[ad_2]
Source link