[ad_1]
रायपुर। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी विधायक संगीता सिन्हा (Sangeeta Sinha) को सौंपी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल खेमे का दबदबा बढ़ता दिख रहा है। संगीता सिन्हा भूपेश बघेल समर्थक विधायक मानी जाती हैं। 10 साल से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाल रही थीं।
अब संगीता सिन्हा आने वाले समय में अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी। इस पद पर पूर्व विधायक छन्नी साहू की भी दावेदारी थी, लेकिन टीएस सिंहदेव के खेमे के होने की वजह से ज्यादातर विधायकों ने उनका विरोध किया और संगीता सिन्हा ने इस पद पर बाजी मार ली।
यह आदेश अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति नई अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होने तक प्रभावी रहेगी।
जारी पत्र के अनुसार, सगीता सिन्हा को संगठन को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी नेताओं के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन में नई ऊर्जा लाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। सगीता सिन्हा लंबे समय से संगठन से जुड़ी हुई हैं और विधायक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
इस फैसले को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
[ad_2]
Source link