वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया तय, रेलवे बोर्ड ने जारी

NFA@0298
1 Min Read


 

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के लिए किराया संरचना स्पष्ट कर दी गई है। 1 किलोमीटर से 400 किलोमीटर तक की दूरी के लिए यात्रियों को कन्फर्म बर्थ पर यात्रा करने के लिए तयशुदा शुल्क देना होगा।

– Advertisement –

Ad image

सर्कुलर के मुताबिक,
एसी फर्स्ट क्लास (AC 1) के लिए 1,520 रुपये,
एसी सेकेंड क्लास (AC 2) के लिए 1,240 रुपये,
और एसी थर्ड क्लास (AC 3) के लिए 960 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

वहीं 400 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा के लिए किराया प्रति किलोमीटर के आधार पर लिया जाएगा। इसमें एसी फर्स्ट क्लास के लिए 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर, एसी सेकेंड क्लास के लिए 3.10 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी थर्ड क्लास के लिए 2.40 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है।

– Advertisement –

Ad image

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई किराया व्यवस्था से यात्रियों को दूरी के अनुसार पारदर्शी और स्पष्ट शुल्क प्रणाली का लाभ मिलेगा।

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment