लोकबंधु को अग्रणी श्रेणी का अस्पताल बनना ही लक्ष्य:बृजेश पाठक 

NFA@0298
3 Min Read


8bb577f3-9121-4e3c-98b8-0b24eb677e08
लखनऊ। महत्वपूर्ण क्षेत्र में लोकबंधु अस्पताल को अग्रणी श्रेणी का अस्पताल बनाना ही हमारा लक्ष्य है इसके लिए आप सब बेहतर प्रयास कर रहे हैं। आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारी सरकार भी हर स्तर पर मदद के लिए तैयार है। यह बातें मंगलवार को लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, के स्थापना दिवस पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही। 

मंगलवार को स्थापना दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास,उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इससे पहले अस्पताल की निदेशक डॉ.संगीता गुप्ता ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में चिकित्सालय द्वारा अपने स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण किए जाना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। अस्पताल के कर्मचारी डॉक्टर और समस्त पैरामेडिकल स्टाफ के बदौलत लोकबंधु राज नारायण अस्पताल कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर चुका है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आप सभी ने मिलकर इस अस्पताल को बहुत ही बेहतर बनाया है। जब एक बार यहां आग लगी थी तब परिवार की तरह जुट कर अपने मरीजों की सेवा किया है उनको बचाने का काम किया है इसके लिए मैं आप सभी डाक्टरों,कर्मचारी एवं चिकित्सा कर्मियों सहित सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। 

db2a4226-a4a1-4cea-bfa1-02d05e76c133

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ऑक्सीजन लिक्विड प्लांट,रजिस्ट्रेशन काउंटर का इसके अलावा मेदांता अस्पताल के सहयोग से आईसीयू का व्यवस्थित ढंग से उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं सम्मानित जनों का अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया गया। इस स्थापना दिवस समारोह में डॉ. रतन पाल सिंह सुमन, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. पवन कुमार अरुण (महानिदेशक परिवार कल्याण), डॉ. हरिदास अग्रवाल (महानिदेशक प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश), अन्य महानिदेशकगण, निदेशक गण, डॉ. संगीता गुप्ता (निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी (चिकित्सा अधीक्षक) सहित चिकित्सकगण, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कायाकल्प सम्मान समारोह 

वर्ष 2023–24 में लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय को उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। इस सम्मान समारोह के माध्यम से चिकित्सालय के चिकित्सकगण, नर्सिंग संवर्ग, फार्मेसी स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, सेवा-निष्ठा एवं समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे सभी का उत्साहवर्धन हुआ।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment