लीज सीमा लांघकर खनन, खदान संचालकों की मनमानी उजागर

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। क्षेत्र में संचालित दर्जनों चुना पत्थर खदानों में शासन के नियमों को खुलेआम ताक पर रखा जा रहा है। अधिकांश खदान संचालक स्वीकृत लीज क्षेत्र की सीमा से बाहर जाकर अवैध खनन कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम पतोरा स्थित एक खदान संचालक द्वारा लीज क्षेत्र से सटे खेत को क्रय करने के बाद, खदान की निर्धारित सीमा पार कर खेत की ओर खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों में इसे लेकर नाराजगी व्याप्त है।
इस संबंध में ग्राम सरपंच भुनेश्वर साहू ने बताया कि खदान संचालक द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के खनन कार्य किया जा रहा है, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि खदान की वास्तविक सीमा का निर्धारण (सीमांकन) कराए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी पाटन को आवेदन देकर जांच की मांग की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो अवैध खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान होने के साथ-साथ शासन को भी राजस्व क्षति उठानी पड़ेगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment