रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर को लेकर सामने आए लीक के दावों के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन विवाद के बाद बोर्ड ने इसे रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।
मंडल के निर्देशानुसार अब हिंदी विषय की परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।



