“लखपति दीदी भ्रमण योजना” से महिलाओं को मिलेगी नई

NFA@0298
3 Min Read


रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़, दिनांक 15 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तावित “लखपति दीदी भ्रमण योजना” का उत्कल महिला गांड़ा महामंच ने स्वागत किया है। महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने कहा कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में लगभग 8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में सशक्त बनाया जा चुका है और इसे 10 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह अपने आप में महिलाओं के आर्थिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

सावित्री जगत ने कहा कि लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत महिलाओं को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े व्यापारिक बाजारों का भ्रमण कराया जाना अत्यंत सराहनीय कदम है। इससे ग्रामीण और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़े व्यापारिक मॉडल, मार्केटिंग रणनीतियों और आधुनिक उद्यमिता की बारीकियों को समझ सकेंगी। इससे वे केवल लाभार्थी नहीं बल्कि आर्थिक भागीदार और सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकेंगी।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना भी सकारात्मक पहल है, जिससे महिलाएं संगठित होकर अपने उद्यम को आगे बढ़ा सकेंगी। साथ ही बैंकिंग प्रणाली से सीधे जोड़ने की पहल से महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, वित्तीय साक्षरता और क्रेडिट रेटिंग में भी सुधार होगा।

उत्कल महिला गांड़ा महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत ने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं तो परिवार, समाज और राज्य की समृद्धि भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अंत में श्रीमती सावित्री जगत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी को इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक अधिकार और सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार की योजनाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment