
लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन की खबर के बाद राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रमुख धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने किया। चौक इलाके में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्रित हुए और अमेरिका के खिलाफ नारेबाज़ी की।
प्रदर्शनकारियों ने ईरान के प्रति एकजुटता जताते हुए खामनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई। मौलाना कल्बे जवाद ने अपने संबोधन में कहा कि शिया समुदाय अपने धार्मिक और वैचारिक नेताओं के सम्मान में एकजुट है और किसी भी तरह के हस्तक्षेप का विरोध करेगा। चौक क्षेत्र में प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

