लखनऊ में कांग्रेस का होली मिलन व रोजा इफ्तार कार्यक्रम: अविनाश पांडेय और अजय राय ने दिया एकता व सौहार्द का संदेश

NFA@0298
3 Min Read


IMG-20260307-WA0031

कौशाम्बी/लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि देश में वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति कर रही है, जबकि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकजुटता और सद्भाव का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि होली और इफ्तार जैसे अवसर लोगों के बीच प्रेम, भाईचारा और खुशियां फैलाने का काम करते हैं। यह वह दिन होता है जब लोग अपने जीवन की कठिनाइयों को भूलकर आपसी मेलजोल के साथ खुशियां साझा करते हैं और समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं।वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों—हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई—को समान रूप से सम्मान देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्वों के माध्यम से कांग्रेस देश की जनता को यह संदेश देना चाहती है कि भारत की महानता उसकी विविधता और एकजुटता में निहित है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर देश का माहौल बिगाड़ रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी सामाजिक एकता और भाईचारे के लिए सदैव संकल्पित और प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में कौशाम्बी जिले से भी कई कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय, सुरेंद्र शुक्ला, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, सिराथू ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश पंडा, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, आलोक त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव और सुनील गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया तथा रोजा इफ्तार के माध्यम से आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। नेताओं ने कहा कि देश की मजबूती आपसी एकता और सहयोग से ही संभव है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment