हिमाचल। CRIME NEWS: धर्मशाला स्थित डिग्री कॉलेज की 19 साल की छात्रा पल्लवी की तीन महीने इलाज के बाद मौत के मामले ने शिक्षा संस्थानों में रैगिंग और उत्पीड़न को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक प्रोफेसर और तीन छात्राओं के खिलाफ रैगिंग व यौन उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि 18 सितंबर को पल्लवी के साथ मारपीट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न किया गया, जबकि एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है, जिसके बाद वह गहरे अवसाद में चली गई।

परिजनों के अनुसार लगातार बिगड़ती हालत के चलते उसका कई अस्पतालों में इलाज कराया गया, लेकिन 26 दिसंबर को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस वीडियो, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है, वहीं कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपों को नकारते हुए रैगिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति का दावा किया है। छात्रा की मौत के बाद यह मामला अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।


