दुर्ग। जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित रिसॉर्ट में जुआ खेलते हुए 16 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संयुक्त छापेमारी में 25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की गई है।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात अमलेश्वर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट परिसर में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद अमलेश्वर थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
छापेमारी के दौरान मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 59 हजार 470 रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।




