महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह ने वर्ष 2025 में दो बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पहली घटना 4-5 दिसंबर 2025 की रात ग्राम बल्दीडीह, थाना सांकरा में हुई, जहां योगेश अग्रवाल के घर से लाखों रुपये का सोना, चांदी और नकदी चोरी कर ली गई। इससे पहले मई 2025 में ग्राम चरौदा, थाना छुरा, जिला गरियाबंद में सगी बहन के ससुराल को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली गई थी।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों ही मामलों का मास्टरमाइंड पीड़ित परिवार का ही सदस्य हेमंत अग्रवाल उर्फ कान्हा (25 वर्ष) है, जिसने रिश्तों की जानकारी का फायदा उठाकर वारदातों की योजना बनाई।




