कोरबा जिले के सीएसईबी कॉलोनी में चोरों ने रिटायर्ड एएसआई के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रिटायर्ड एएसआई का परिवार एक मिट्टी कार्यक्रम (फ्यूनरल) में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने ताले की चाबी पड़ोसी और रिश्तेदार को सौंप दी थी।
शनिवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। भीतर जाकर देखने पर आलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवरात गायब पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



