[ad_1]
रिकार्ड समय में 132 केवी लाइन तैयार करने का कीर्तिमान
20-Apr-2026 9:13 PM
एनएमडीसी बचेली व किरंदुल में अब विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा दक्षिण बस्तर स्थित एनएमडीसी बचेली एवं किरंदुल के लिए रिकार्ड समय में 132 केवी विद्युत प्रणाली की लाइन तैयार कर ऊर्जीकृत किया गया। जिसमें एनएमडीसी की विस्तार परियोजनाओं के लिए किरंदुल एवं बचेली हेतु विद्युत आपूर्ति होगी।
इस कार्य में सीएसपीटीसीएल द्वारा पृथक-पृथक 132 केवी विद्युत प्रणाली की लाइन का चुनौतीपूर्ण कार्य रिकार्ड समय मे पूर्ण करने का कीर्तिमान रचा गया। इस कार्य से एनएमडीसी की मेगा परियोजनाओं किरदुल में स्क्रीनिंग प्लांट-।।। एवं बचेली में स्लरी पाईप लाईन को विद्युत आपूर्ति लक्ष्य से पूर्व प्रारंभ की जा सकी। इस कठिन कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु ट्रांसमिशन कपनी के प्रबंध निदेशक आर. के. शुक्ला ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी।
132 केवी पारेषण प्रणाली के विस्तार हेतु किरंदुल में लगभग 1.86 किमी. एवं बचेली में लगभग 2.8 कि.मी. नयी लाइन की स्थापना की गई। यह कार्य रिकॉर्ड अवधि में पूर्ण किया गया जो यह दर्शाता है कि सुदुर दक्षिण बस्तर के इस क्षेत्र का वातावरण अब औद्योगिक विकास की उड़ान भरने के लिए तैयार है। समय प्रबंधन की दृष्टि से पारेषण कंपनी ने इन कार्यों हेतु टॉवर सामग्री की विशेष व्यवस्था स्वयं की संचालित अन्य पूंजीगत परियोजनाओं से की है। उल्लेखनीय है पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने एनएमडीसी प्रबंधन के निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्व ही 132 केवी पर विद्युत आपूर्ति का रिकार्ड बनाया।
इस कार्य में किरंदुल एवं बचेली में कमश: 08 एवं 14 विशालकाय टॉवर की स्थापना कर एनएमडीसी को 132 केवी में विद्युत आपूर्ति की है, जिससे नगरनार स्थित स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट शीघ्र प्रारंभ हो सकेगा।यह कार्य कार्यपालक निदेशक लाइन श्री संजय पटेल एवं उनके अधीनस्थ मैदानी अमले द्वारा संचालित किया गया।
[ad_2]
Source link