रास चुनाव : भाजपा में मंथन

NFA@0298
2 Min Read


रास चुनाव : भाजपा में मंथन


23-Feb-2026 11:36 PM

एक बैठक और हो सकती है..

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी।
प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है। पार्टी के रणनीतिकारों की एक दौर की बैठक हो चुकी है, जिसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में एक और अहम बैठक हो सकती है।

राज्यसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी। विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए प्रदेश की दो सीटों में से एक-एक सीट कांग्रेस और भाजपा के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है।

बताया गया कि शनिवार रात सीएम विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर सीएम हाउस में हुई अनौपचारिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) अजय जामवाल और महामंत्री पवन साय ऑनलाइन जुड़े थे। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई नामों पर चर्चा की गई।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी बैठक में संभावित नामों को लेकर सहमति बनाने की कोशिश होगी, जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दे सकती है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment