पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज पटना के मौर्या होटल में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती और संजय यादव सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। यह नियुक्ति पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है, खासकर आगामी चुनावों के मद्देनज़र पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के लिए।
राजद के इस निर्णय को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक नया कदम माना जा रहा है, जो तेजस्वी यादव को और अधिक सक्रिय नेतृत्व के तौर पर स्थापित करता है। बैठक में पार्टी की आगामी योजनाओं और चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।




