रायपुर में CAF अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, गृहमंत्री के बंगले के बाहर धरना

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) 2018 भर्ती के प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। मंगलवार को 417 प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थी प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गृह मंत्री विजस शर्मा दिल्ली प्रवास पर हैं और वे शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति पिछले 7 वर्षों से लंबित है। बार-बार आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। अभ्यर्थियों का साफ कहना है, ‘अब सिर्फ आश्वासन नहीं, हमें लिखित आदेश चाहिए।’

धरने के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी मौके से नहीं हटे। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प थोड़ी झड़प भी हुई। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है।

CAF अभ्यर्थियों का कहना है कि वे किसी तरह की अव्यवस्था नहीं चाहते और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी पीड़ा को गंभीरता से नहीं ले रही है। वर्षों से इंतजार कर रहे युवाओं की उम्र सीमा बढ़ती जा रही है और भविष्य अधर में लटका हुआ है।

फिलहाल गृहमंत्री निवास के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन और सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : CAF भर्ती: 28 दिनों से धरने पर बैठी अभ्यर्थी बेहोश; एंबुलेंस न मिलने पर 6 किमी कंधे पर उठाकर ले गए तब पहुंची पुलिस की वैन



Source link

Share This Article
Leave a Comment