रायपुर में मलबे में लगी आग, बढ़ती गर्मी के बीच वाहन आग की घटनाएं भी बढ़ीं

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। राजधानी के वार्ड नंबर 49 में दो दिन पहले हटाए गए अतिक्रमण के मलबे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

नगर निगम द्वारा सड़क किनारे तोड़ी गई दुकानों का मलबा वहीं छोड़ दिया गया था, जिसमें आग भड़क उठी।

हालांकि, समय रहते लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैली। पास ही गद्दा-तकिया और रजाई की दुकान होने से खतरा और बढ़ गया था।

इधर, शहर में बढ़ती गर्मी के साथ वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले एक महीने में 6 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

aamaadmi.in

इनमें रिंग रोड-2 पर चलती टाटा एस, कलेक्ट्रेट के पास खड़ी कार, खमतराई में स्कॉर्पियो और अवंति विहार की घटनाएं शामिल हैं।

अधिकांश मामलों में समय रहते लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

लगातार हो रही इन घटनाओं से वाहन चालकों में चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में वाहनों की नियमित जांच और सावधानी बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment