रायपुर प्रेस क्लब की चिर-प्रतिक्षित चुनाव प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। सुबह से ही मतदान केंद्र पर पत्रकार सदस्यों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह 10 बजे तक 100 से अधिक वोट डाले जा चुके थे, जिससे चुनाव को लेकर सदस्यों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
चुनाव को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है। प्रेस क्लब के सदस्यों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है।
मतदान के बाद मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर रायपुर के पत्रकारों में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है।




