रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर की जटिल यातायात समस्याओं के समाधान और विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में सरोना-टाटीबंध से जोरा तक रिंग रोड के सर्विस रोड, शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, जोरा-कचना-पिरदा रोड, जोरा-कचना-मोवा रोड, शदाणी दरबार देवपुरी सहित पांच ग्रेड सेपरेटर और शंकर नगर क्षेत्र के सड़क चौड़ीकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में सांसद अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टाटीबंध-सरोना से जोरा तक रिंग रोड की सर्विस लाइन के चौड़ीकरण का कार्य एक माह के भीतर हर हाल में शुरू किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।



