रानीतराई के मेडिकल छात्र डाॅ वर्णन चन्द्रवंशी का एम्स दिल्ली में डी एम न्यूरोलॉजी के चयन से अंचल में खुशी

NFA@0298
3 Min Read


  • मेरी सफलता माता पिता के त्याग तपस्या और आशीर्वाद का प्रतिफल _ डॉ वर्णन

रानीतराई। पाटन विधानसभा के रानीतराई निवासी विनयकांत चंद्रवंशी ,माता श्रीमती नंदनी चंद्रवशी के सुपुत्र डॉक्टर वर्णन चंद्रवाशी ने एमबीबीएस रायपुर एम्स से प्रवीण सूची में उत्तीर्ण होने के बाद एम डी मेडिसिन को गोल्ड मेडलिस्ट के साथ महात्मागांधी शासकीय मेडिकल महाविद्यालय इंदौर से उत्तीर्ण करने के बाद आगे की डिग्री के लिए अब डॉ. वर्णन का चयन एम्स दिल्ली में डी एम न्यूरोलॉजी में हुआ है।
डॉ वर्णन रानीतराई नगर के होनहार छात्र है जो नगर सहित अंचल का नाम रोशन करते एम डी मेडिकल की डिग्री प्रवीणसूची गोल्ड मेडलिस्ट के साथ लेने के बाद आज उनका चयन एम्स दिल्ली में डी एम न्यूरोलॉजी के लिए हुआ है जिससे रानीतराई नगर सहित अंचलवासी बहुत खुश है और आपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं,।
प्रारंभिक छात्र जीवन से ही होनहार छात्र रहे डॉक्टर वर्णन चंद्रवशी का मूल निवास रानीतराई है लेकिन स्कूल की पूरी पढ़ाई दुर्ग भिलाई से पूरा करने के बाद रायपुर एम्स से एमबीबीएस की डिग्री लिए है फिर इंदौर से एम डी डिग्री के बाद एम्स दिल्ली में डीएम न्यूरोलॉजी की डिग्री के लिए चयन हुआ है।
डॉक्टर वर्णन चंद्रवशी के परिवार डाक्टरी पेशा में रहकर वर्षों से अंचल में सेवा देते आ रहे है ,इनके दादा स्वर्गीय छन्नूलाल चंद्रवशी भी डाक्टर थे ,बड़े पापा नीलकांत चंद्रवंशी भी डाक्टर है अब स्वयं वर्णन चंद्रवशी डाक्टर बनकर अपने परिवार के संस्कार और सेवाभाव को आगे बढ़ाने में लगे है ।
डॉक्टर वर्णन चंद्रवशी ने कहा कि ये सफलता मेरा एक अकेले का नहीं है ये ऊंचाई ये डिग्री मेरे माता पिता के त्याग तपस्या और बड़े के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है जो मैं आज हासिल कर पाया हु मैं हमेशा अपने पेशे के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनता का सेवा निःस्वार्थमन से करता रहूंगा और अपने गांव ,अपने माता पिता परिवार का नाम रोशन करते रहूंगा।
डॉ वर्णन के इस सफलता पर पिता विनय चंद्रवंशी, माता श्रीमती नंदनी चंद्रवंशी, डॉ नीलकांत चंद्रवंशी, पूर्व सरपंच निर्मल जैन,भाजपा नेता धनराज साहू , कांग्रेस नेता वेदप्रकाश वर्मा ,जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद सभापति कमलेश वर्मा, सरपंच रानी तराई सत्यनारायण टिकारीहा सहित परिवार व अंचल वासियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए है



Source link

Share This Article
Leave a Comment